छत्तीसगढ़

ड्राइवर का मोबाइल झपटकर बाइक सवार हुए फुर्र, जामुल पुलिस ने जांच शुरू की

Nil dhankar
28 Dec 2025 10:55 AM IST
ड्राइवर का मोबाइल झपटकर बाइक सवार हुए फुर्र, जामुल पुलिस ने जांच शुरू की
x
छग

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड भिलाई में झपटमारी की घटना सामने आई है। गुरुद्वारा के पास दिनदहाड़े सड़क किनारे फोन से बात कर रहे व्यवक्ति का मोबाइल फोन छिन कर बाइक सवार भाग गए। बाइक पर दो युवक बैठे थे। पीछे बैठे युवक ने फोन से बात कर रहे व्यक्ति को मोबाइल छिना। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

पीड़ित लक्ष्मण सिंह (42 वर्ष) ने जामुल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है वह हाउसिंग बोर्ड भिलाई, गुरुद्वारा के पास रहता है और ड्रायवरी का काम करता है। वह गणेश मंच हाउसिंग बोर्ड से गुरुद्वारा की ओर पैदल जा रहा था। इस दौरान वह अपने मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहा था और सड़क किनारे चल रहा था।

अचानक पीछे की ओर से एक मोटर सायकल पर सवार दो युवक आए। पीड़ित के अनुसार मोटर सायकल पर पीछे बैठे युवक ने अचानक उसके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया और दोनों आरोपी तेज रफ्तार में मोटर सायकल से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से लक्ष्मण सिंह घबरा गया और शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी मौके से निकल चुके थे।


Next Story
null