छत्तीसगढ़

न्यू ईयर ईव में MD ड्रग्स सप्लाय करने वाला सबसे बड़ा तस्कर गिरफ्तार

Shantanu Roy
26 Dec 2025 8:14 PM IST
न्यू ईयर ईव में MD ड्रग्स सप्लाय करने वाला सबसे बड़ा तस्कर गिरफ्तार
x
जनता से रिश्ता की खबर का असर
जनता से रिश्ता की खबर का असर, हमारी खबर की पुष्टि हुई
नए साल से पहले ड्रग तस्कर हो रहे सक्रिय
नशे की पार्टियां रोजाना वीआईपी रोड के महंगे क्लबों, रेस्टोरेंटो, बारों और फार्म हाउसों में किया जा रहा
लाखों-करोड़ों की कीमत में नए साल की पार्टियां होगी रायपुर शहर में
विश्व की सबसे महंगी नशे की पार्टियां होगी राजधानी की क्लबों में
नए साल के आगाज़ से पहले पुलिस को होना होगा चौकन्ना
Raipur. रायपुर। न्यू ईयर ईव के मद्देनजर आयोजित होने वाली पार्टियों में एम.डी. ड्रग्स सप्लाय करने वाले दुर्ग के तस्कर को पुलिस ने सिद्धार्थ चौक, नरैय्या तालाब के पास रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम अब्दुल करीम उर्फ समीर (26) निवासी पाटन, जिला दुर्ग है। उसकी गिरफ्तारी एण्टी क्राइम एण्ड
साइबर यूनिट
और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के तहत हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी न्यू ईयर पार्टीज़ के लिए आउटडोर फार्म हाउस और क्लबों में एम.डी. ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था। पूछताछ में सामने आया कि दुर्ग और रायपुर के कुछ ग्राहक और सप्लायर भी इस सिंडिकेट से जुड़े हैं, जिनकी अब पतासाजी की जा रही है। आरोपी के कब्जे से 04 ग्राम 790 मिलीग्राम एम.डी. ड्रग्स और 01 नग मोबाइल फोन जप्त किया गया, जिनकी कुल कीमत लगभग 55,000/- रुपये है। अभियान के तहत आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 357/25 धारा 21ए नारकोटिक एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था।

ऑपरेशन निश्चय के तहत प्रभावी कार्रवाई
रायपुर में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के अंतर्गत एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की टीम लगातार मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ END TO END कार्रवाई कर रही है। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में अभियान चलाया जा रहा है। 26 दिसंबर 2025 को मुखबीर से सूचना मिलने पर टीम ने सिद्धार्थ चौक, नरैय्या तालाब के पास आरोपी को चिन्हांकित कर पकड़ा। तलाशी में उसके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स पाया गया। आरोपी अब्दुल करीम ने पूछताछ में दुर्ग और रायपुर के ग्राहकों और सप्लायरों के नाम उजागर किए। संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

गिरफ्तारी से जुड़े तथ्य
आरोपी अब्दुल करीम उर्फ समीर, पिता मोह0 रशीद, 26 साल, निवासी भाटापारा मंच वाली गली, पाटन, जिला दुर्ग। उसके कब्जे से 04 ग्राम 790 मिलीग्राम एम.डी. ड्रग्स और 01 नग मोबाइल फोन जप्त। जप्त मादक पदार्थ की कीमत लगभग 55,000/- रुपये। आरोपी ने न्यू ईयर पार्टियों के लिए एम.डी. ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था।

सिंडिकेट की जांच
पूछताछ में पता चला कि आरोपी का नेटवर्क दुर्ग और रायपुर के ग्राहकों तक फैला हुआ था। पुलिस अब सिंडिकेट में जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है।

ऑपरेशन निश्चय की उपलब्धियां
“ऑपरेशन निश्चय” के तहत अब तक:
94 प्रकरणों में 217 आरोपी गिरफ्तार।

जप्त मादक पदार्थ:
गांजा: 617.254 किग्रा
प्रतिबंधित टेबलेट: 5,329 नग
ड्रग्स: 11.805 ग्राम
एम.डी.एम.ए.: 40.079 ग्राम
चिट्टा: 812.4 ग्राम
कोकिन: 24.04 ग्राम
प्रतिबंधित सिरप: 470 नग
अफीम: 2.83 किग्रा
डोडा: 3.26 किग्रा
जप्त नगदी, वाहन और मोबाइल फोन सहित कुल कीमत लगभग 3,85,18,138/- रुपये।

पुलिस की रणनीति
पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों द्वारा सूचना संकलन, मुखबीर तैनात करने और अन्य माध्यमों से
नशे के विरुद्ध
निरंतर कार्रवाई की जा रही है। अभियान का मकसद न केवल मादक पदार्थों की तस्करी रोकना, बल्कि अवैध खरीदी-बिक्री करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करना है। अब्दुल करीम की गिरफ्तारी से न्यू ईयर ईव के अवसर पर होने वाली पार्टियों में मादक पदार्थों की सप्लाई रोकने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस का दावा है कि संलिप्त अन्य आरोपियों के खिलाफ भी जल्द ही कार्रवाई होगी।
Next Story