प्रशासन ने बाढ़ से जनहानि पर तत्काल उपलब्ध करवाया आर्थिक सहायता

जगदलपुर। दो दिन जिले में हुई लगातार बारिश के कारण जनहानि की सूचना पर कलेक्टर हरिस एस के मार्गदर्शन में तोकापाल एसडीएम शंकर सिन्हा द्वारा तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। ज्ञात हो कि सोमवार की रात्रि में बास्तानार अंतर्गत ग्राम सावगेल निवासी माहरु की अतिवृष्टि से मकान के गिरने से दबकर निधन होने पर मृतक के निकटतम वारिस पत्नी चैती को 25 हजार रुपए तात्कालिक आर्थिक सहायता उनके घर जाकर दी गई। जिला प्रशासन द्वारा उक्त तात्कालिक सहायता प्रदान करने सहित राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत आर्थिक सहायता देने हेतु प्रकरण तैयार किया गया है, जिसकी स्वीकृति के अनुरूप आर्थिक सहायता दी जाएगी।
यह भी पढ़े
पिछले सप्ताह प्रदेश में सक्रिय मानसून से बस्तर संभाग में जमकर बारिश हुई। इस दौरान यहां के कुछ जिलों में 100 फीसदी तक ज्यादा बारिश हो गई। यानी जितना पानी सप्ताहभर में गिरना चाहिए, उससे लगभग दोगुनी वर्षा हो गई। वहीं, रायपुर जिले में 57 फीसदी ज्यादा पानी गिरा है। प्रदेश के शेष हिस्सों में 21 से 27 अगस्त तक बहुत कम वर्षा हुई है।
सरगुजा समेत कई जिलों में नो-रेन की स्थिति रही। यानी इस दौरान यहां बारिश ही रिकॉर्ड नहीं किया गया। गुरुवार को बारिश थमने के बाद अब भारी नुकसान सामने आ रहा है। दंतेवाड़ा में तो बाढ़ का पानी बैंकों में घुस गया और यहां बैंक चेस्ट में रखे 1 करोड़ रुपए बाढ़ के पानी और कीचड़ से सन गए।





