
x
छग
राजनांदगांव। सोमनी इलाके में बिजली गिरने से 28 वर्षीय युुवक की मौत हो गई। मृतक इलेक्ट्रीशियन था। जो रसमड़ा क्षेत्र से काम कर लौट रहा था। सोमनी पुलिस ने बताया कि डागेश्वर पटेल रसमड़ा इलाके से काम कर लौट रहा था। तभी बारिश शुरू हो गई।
डागेश्वर बारिश से बचने के लिए ग्राम खुरसुल के पास एक पेड़ के नीचे खड़ा गया। जहां बिजली गिर गई। हादसे में डागेश्वर बुरी तरह झुलस गया। उसे आसपास के लोगों की मदद से हॉस्पिटल पहुंचा गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaaserihsta . com पर।
Next Story





