छत्तीसगढ़

दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग के जरिए लाखों की उगाही करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
6 Feb 2026 6:48 PM IST
दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग के जरिए लाखों की उगाही करने वाला आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के उत्तर जोन कमिश्नरेट अंतर्गत थाना पंडरी पुलिस ने दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग के जरिए लाखों रुपये की उगाही करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने पीड़िता को विवाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक उससे पैसे ऐंठता रहा। इस गंभीर मामले को पुलिस अधिकारियों ने प्राथमिकता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वर्ष 2019 से 2025 तक एक रिलायंस स्टोर में कार्यरत थी। इसी दौरान उसकी पहचान आरोपी नित्या कुमार बरिहा से हुई, जो उसी स्टोर में काम करता था। आरोपी ने पीड़िता से नजदीकियां बढ़ाईं और विवाह करने का प्रलोभन देकर उसे मोवा-पंडरी क्षेत्र स्थित एक किराए के मकान में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने पैसे की जरूरत बताकर 18 जनवरी 2025 को उससे ऑनलाइन माध्यम से 52,000 रुपये प्राप्त किए। जब पीड़िता ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने उसे धमकाते हुए कहा कि उसने उसका अश्लील वीडियो बना लिया है और यदि बार-बार पैसे की मांग की गई तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इस धमकी और ब्लैकमेलिंग के चलते आरोपी ने पीड़िता से ऑनलाइन और नगद मिलाकर कुल 3,67,000 रुपये की अवैध उगाही की। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 02/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की धारा 69 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी पंडरी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और तकनीकी व अन्य माध्यमों से लगातार पतासाजी की जाती रही। इसी दौरान पुलिस टीम को आरोपी की मौजूदगी से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर दबिश देकर आरोपी नित्या कुमार बरिहा को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नित्या कुमार बरिहा, पिता लखेराम बरिहा, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम डोंगरीपाली, थाना सांकरा, जिला महासमुंद के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
Tagsरायपुर दुष्कर्म मामलापंडरी थानाब्लैकमेलिंग केसअश्लील वीडियो धमकीलाखों की उगाहीआरोपी गिरफ्तारउत्तर जोन कमिश्नरेटबीएनएस धारा 69रायपुर पुलिस कार्रवाईRaipur rape casePandri police stationblackmailing caseobscene video threatextortion of lakhsaccused arrestedNorth Zone CommissionerateBNS Section 69Raipur police actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story