छत्तीसगढ़

मां की मौत होने पर बेटे ने खाया जहर, मौत

Nilmani Pal
6 Feb 2026 6:00 PM IST
मां की मौत होने पर बेटे ने खाया जहर, मौत
x
छग

कोरबा। जिले में अपनी मां की मौत के बाद एक बेटे ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मोहरियामुड़ा के रहने वाले विक्रम कुमार मनहर (19) की मां की बीमारी से मौत हो गई थी, 3 महीने तक बेटा सदमे में था, 6 फरवरी को उसने चूहामार दवाई खा ली।

मामला हरदीबाजा थाना क्षेत्र का है। मृतक अपने घर का इकलौता बेटा था। वह बीए फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था। लेकिन मां के जाने के बाद उसने पढ़ाई भी छोड़ दी थी। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है।जानकारी के अनुसार, विक्रम की 49 वर्षीय मां सिया बाई बीमार थीं और हाल ही में इलाज के दौरान 10 अक्टूबर 2025 को उनका निधन हो गया था। मां की मौत के बाद से विक्रम सदमे में था और अक्सर गुमसुम रहता था। वह अकेला रहता था और किसी से बात नहीं करता था।

विक्रम की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसका डॉक्टरी इलाज भी कराया जा रहा था, लेकिन वह मां के सदमे से उबर नहीं पाया। शुक्रवार (6 फरवरी) सुबह उसने चूहामार दवा का सेवन कर लिया। उसे तत्काल जिला मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Next Story