छत्तीसगढ़
NTPC प्लांट में हुई हत्या के आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर, पिता ने माँगा न्याय
Nil dhankar
16 Sept 2025 8:54 AM IST

x
छग
रायगढ़। बेटे की हत्या के मामले में जांच नहीं करने पर पिता ने इसकी शिकायत एसपी से की है। सोमवार को पिता ने एसपी को नाम ज्ञापन सौंपकर उसके बेटे के कातिलों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। दो तीन महीने पहले जगदीश सारथी के बेटे शिवनारायण सारथी की लाश एनटीपीसी रेलवे लाइन के किनारे मिला था।
मृतक शिवनारायण सारथी के पिता जगदीश ने बताया कि उसका बेटा एनटीपीसी लारा में पेट्रोलिंग मेन के पद पर पदस्थ था। उस पोस्ट पर कार्य करने वाला केतन यादव ने उसे 30 जून को फोन करके बताया कि उसके बेटे शिवनारायण सारथी का मर्डर हो गया है।
सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचा जहां उसके बेटे की लाश पड़ी हुई थी। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी उसके बेटे के कातिलों तक तमनार पुलिस पहुंच नहीं सकी है।
Next Story





