छत्तीसगढ़

शहर में घूम रहा था फरार टीचर, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

Nil dhankar
31 July 2025 9:29 AM IST
शहर में घूम रहा था फरार टीचर, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
x
छग

बिलासपुर। स्कूल में टीचर ने छात्राओं से गंदी हरकत की। आरोपी टीचर के बैड टच से परेशान होकर छात्राओं ने हेडमास्टर से शिकायत की। जिसके मुताबिक राम मूरत कौशिक (55) उनसे छेड़खानी करता था, उन्हें परेशान करता था। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

घटना 24 अप्रैल की है। जांच के बाद सही पाए जाने पर शिक्षा विभाग ने आरोपी टीचर को सस्पेंड कर दिया था। 3 महीने से आरोपी फरार चल रहा था। 30 जुलाई को वह शहर में घूमता दिखा जिसके बाद पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा है। आरोपी शिक्षक मूलत: ग्राम ढनढन का रहने वाला है और उसलापुर स्थित सागर दीप कालोनी में रहता है। हेडमास्टर ने इस घटना की जानकारी विभाग के अफसरों को भी दी थी, जिस पर विभागीय जांच भी कराई गई।

विभागीय जांच में छात्राओं का बयान दर्ज किया गया, जिसमें उन्होंने टीचर पर बेड टच करने और अश्लील हरकतें करने की जानकारी दी थी। जिसके बाद DEO ने उसे सस्पेंड कर दिया था। साथ ही हेडमास्टर को उसके खिलाफ थाने में केस दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।

Next Story
null