छत्तीसगढ़

किसानों को आज PM Kisan सम्मान निधि की 22वीं किश्त होगी जारी

Nil dhankar
13 March 2026 6:19 AM IST
किसानों को आज PM Kisan सम्मान निधि की 22वीं किश्त होगी जारी
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) प्रणाली के जरिए सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

इस योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को तमिलनाडु के कोयंबटूर में जारी की गई थी। उस समय 9 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ पहुंचा और 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई थी। इससे पहले अगस्त 2025 में जारी 20वीं किस्त में 9.8 करोड़ किसानों को शामिल किया गया था, जिनमें से 2.4 करोड़ महिला किसान थीं। यह योजना किसानों को खेती के लिए जरूरी सामान खरीदने, फसल की अच्छी देखभाल करने और अनौपचारिक कर्ज पर उनकी निर्भरता कम करने में मदद करती है।

पिछले कुछ वर्षों में इस योजना ने रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को काफी मजबूत किया है। फरवरी 2020 में लॉन्च किया गया पीएम-किसान मोबाइल ऐप किसानों को खुद को रजिस्टर करने, अपनी किस्त की स्थिति देखने और ई-केवाईसी पूरी करने की सुविधा देता है। हाल ही में 24 फरवरी 2026 को इस योजना ने अपने सात साल पूरे किए, जिसकी जानकारी आधिकारिक पीएम-किसान हैंडल ने सोशल मीडिया पर साझा की।

Next Story
null