छत्तीसगढ़

कपड़ा व्यवसायी का बेटा लापता, 25 जुलाई से नहीं लौटा घर

Nilmani Pal
30 July 2023 7:47 AM GMT
कपड़ा व्यवसायी का बेटा लापता, 25 जुलाई से नहीं लौटा घर
x

दुर्ग। एक तरफ जहां मुहर्रम का त्योहार पर पूरा शहर मना रहा था। वहीं भिलाई के फरीद नगर में माता पिता अपने 13 साल के बच्चे को खोज रहे थे। यहां रहने वाले कपड़ा व्यवसायी का बेटा शाजिद 25 जुलाई से घर नहीं लौटा। वो बोल और सुन नहीं पाता है। बेटे की तलाश में परिजन रात दिन एक कर दिया है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। सुपेला पुलिस भी लड़के की तलाश कर रही है।

शाजिद की मां सुमय्या का कहना है कि उनका बेटा हर दिन सुबह नाश्ता करने के बाद घर से बाहर घूमने जाता था। इसके बाद दोपहर 12-1 बजे तक लौट आता था। 25 जुलाई की सुबह भी वो उठा। नाश्ता किया और सुबह 10.30 बजे घूमने के लिए निकला। उसके बाद से वो आज तक वापस नहीं लौटा है।

6 दिनों से घर वाले उसे खोज-खोजकर परेशान हैं। माता पिता और बड़ा भाई सब काम छोड़कर उसकी तलाश में लगे हैं। मां ने बताया कि उसने ब्लैक कलर का लोवर और पिंक कलर की शर्ट पहनी है। घर वालों ने आशंका जताई है कि कोई उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

Next Story