छत्तीसगढ़

रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर शहर में तापमान ज्यादा

Nil dhankar
9 April 2025 8:49 AM IST
रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर शहर में तापमान ज्यादा
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी बढ़ती जा रही है। रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में पारा 40 डिग्री के करीब है। राजनांदगांव में गर्मी का असर ज्यादा है। मंगलवार को यहां पारा 42 डिग्री के पार रहा। वहीं अगले तीन दिन पारा 1 से 2 डिग्री तक बढ़ेगा। उसके बाद दिन का तापमान स्थिर रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक बस्तर संभाग के जिलों में अगले 5 दिन अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। वहीं आज (बुधवार) और कल (गुरुवार) बस्तर संभाग के जिलों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से दक्षिणी हिस्से में बादल, बारिश की स्थिति बन रही है।

मौसम साफ होने के बाद रायपुर में गर्मी बढ़ने लगी है। मंगलवार को सुबह से तेज धूप रही। दोपहर 12 बजे के बाद चुभने वाली गर्मी महसूस हुई। अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं रात का पारा 26.7 डिग्री रहा। आज दिन का तापमान 40 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आस-पास रहने के आसार हैं।

Next Story