छत्तीसगढ़

बिजली बंद हुई 17 इलाकों में, मेंटनेंस कार्य शुरू

Nilmani Pal
9 April 2025 8:44 AM IST
बिजली बंद हुई 17 इलाकों में, मेंटनेंस कार्य शुरू
x
पढ़े पूरी खबर

रायगढ़। आज 6 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। दरअसल, 132 KV उपकेन्द्र से निकलने वाली 11 KV फीडर की संबंधित सप्लाई सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी। इसमें कलेक्टर बंगले समेत शहर के कई मुख्य क्षेत्रों पर असर पड़ेगा। मेंटनेंस को लेकर बिजली विभाग द्वारा बिजली सप्लाई बंद किया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इसमें सीटी 2, सीटी 3, 11KV गजानंदपुरम और 11KV गोरखा फीडर से संबंधित क्षेत्र की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

इससे कोतरा रोड थाना चौक, विकास नगर गली नंबर 1 और 2, रुक्मणी विहार, दशरथ पान ठेला, बुढ़ी माई मंदिर क्षेत्र, सुल्तानिया कॉलोनी, देवघर हाइट्स, गुरुशरण विला, जज बंगला, कलेक्टर बंगला की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके अलावा सीएसईबी कॉलोनी, अटल आवास, गोकुलधाम, राजीव नगर गली नंबर दो व तीन, मधुबन बिल्डिंग, बावली कुआं, बैकुंठपुर, सिटी हॉस्पिटल का क्षेत्र प्रभावित रहेगा।

घड़ी चौक, रामलीला मैदान, पटाखा गोदाम, रेलवे बंगला पारा, सोनिया नगर, सुभाष नगर, हीरापुर, गजानंद पुरम, कलमी दीपा, गोरखा, साईं इंक्लेव की भी बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

Next Story