छत्तीसगढ़

किशोरी की मौत, फूड पॉइजन से बिगड़ी थी तबीयत

Nil dhankar
19 April 2025 1:53 PM IST
किशोरी की मौत, फूड पॉइजन से बिगड़ी थी तबीयत
x
छग

बालोद। बालोद में शादी का खाना खाने के बाद परिवार के लोगों की तबियत बिगड़ गई. गंभीर हालत में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 15 साल की बच्ची की मौत हो गई. वहीं मृतिका की दो बहन और दो बुआ का रायपुर के अस्पताल में इलाज जारी है.

जानकारी के अनुसार, सभी लोग बालोद नगर के आमापारा के रहने वाले हैं. मृतिका और अन्य 4 लोग भिलाई के रिसाली भाटा में शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. जहां सभी ने खाना भी खाया. कार्यक्रम से वापस लौटने के दौरान ट्रेन में अचानक से सभी की तबियत बिगड़ गई. आनन-फानन में सभी को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां बच्ची की मौत हो गई.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर.

Next Story
null