छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री निवास में कल तीजा-पोरा तिहार, तैयारी शुरू

Nilmani Pal
1 Sept 2024 10:39 AM IST
मुख्यमंत्री निवास में कल तीजा-पोरा तिहार, तैयारी शुरू
x

रायपुर raipur। छत्तीसगढ़ को महिलाओं को तीजा-पोरा तिहार मनाने के लिए साय सरकार गिफ्ट देने वाली है। 2 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास में खास आयोजन किया जाएगा। इसी कार्यक्रम में महतारी वंदन की राशि भी जारी की जाएगी। Teeja-Pora Tihar

छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं को एक-एक हजार रुपए की राशि उनके खाते में प्रदेश सरकार देगी। इसे लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने बताया कि, तीजा का त्योहार वैसे तो 6 सितंबर को है, लेकिन हम पहले ही महिलाओं को राशि जारी कर देंगे।

इससे पहले महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त एक अगस्त को जारी कर दी गई है। इस योजना में लगभग 70 लाख महिलाओं के खातों में राशि भेजी जाती है। प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाते हैं।


Next Story