छत्तीसगढ़
जलापूर्ति व्यवस्था में तकनीकी सुधार कार्य, आज इन इलाकों में सुबह नहीं आएगा पानी
Shantanu Roy
14 July 2025 11:52 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के गंगानगर और गोवर्धन नगर समेत कई इलाकों में आज सुबह (15 जुलाई 2025) पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-1 के अंतर्गत आने वाली 32 लाख लीटर क्षमता वाली जल टंकी का पुराना वॉल्व खराब हो गया है, जिसकी मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। नगर निगम के अनुसार, खराब वॉल्व को हटाकर नया वॉल्व लगाने का कार्य किया जा रहा है, जिस कारण 14 जुलाई की शाम को गंगानगर और गोवर्धन नगर क्षेत्र में जल आपूर्ति बाधित रही थी और आज सुबह भी पेयजल वितरण नहीं हो पाएगा।
प्रभावित क्षेत्र:
गंगानगर
गोवर्धन नगर
गोंदवारा बस्ती (वार्ड क्रमांक 3)
सरदार टिम्बर मार्केट क्षेत्र
न्यू गोंदवारा
बिहारी मोहल्ला
न्यू आनंद नगर
रामेश्वर नगर
केबिन पारा
नगर निगम प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि जल्दबाजी में पानी संग्रह न करें, और आवश्यकतानुसार जल का सदुपयोग करें। कार्य पूरा होते ही संबंधित इलाकों में नियमित जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। नगर निगम की ओर से यह भी आश्वासन दिया गया है कि जलापूर्ति व्यवस्था को सुधारने हेतु आवश्यक तकनीकी कार्य शीघ्रता से किया जा रहा है, जिससे भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





