भारत
लॉर्ड्स में भारत को 22 रन से हार, इंग्लैंड ने सीरीज में ली 2-1 की बढ़त
Shantanu Roy
14 July 2025 9:33 PM IST

x
बड़ी खबर
New Delhi. नई दिल्ली। लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया को रोमांचक मैच में हार का सामना करना पड़ा है. भारत के सामने 193 रनों का लक्ष्य था. लेकिन शुभमन गिल की सेना महज 170 के स्कोर पर ही ढेर हो गई. जडेजा एक छोर पर टिके रहे और नाबाद 61 रनों की पारी खेली लेकिन भारत ये मैच 22 रन से हार गया. इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में अब 2-1 से आगे है. पांचवे और आखिरी दिन भारत को 135 रनों की दरकार थी. जबकि 6 विकेट हाथ में थे. लेकिन पंत, राहुल और रेड्डी समेत कोई भी बल्लेबाज अंग्रेजों के सामने टिक नहीं सका और भारत को हार का सामना करना पड़ा. दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर में होगा.
टारगेट का पीछा करते हुए दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. उसने यशस्वी जायसवाल का विकेट दूसरे ही ओवर में गंवा दिया, जो अपना खाता भी नहीं खोल सके. फिर भारतीय टीम ने खेल के चौथे दिन करुण नायर (14 रन), कप्तान शुभमन गिल (6 रन) और नाइवॉचमैन आकाश दीप (1 रन) का भी विकेट गंवाया. पांचवें दिन भी भारत की खराब लय जारी रही और जडेजा के अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक नहीं टिक सका.
विकेट पतनः 43-1 (डकेट, 13.3), 44-2 (ज़ैक क्रॉली, 13.6), 153-3 (ओली पोप, 49.1), 172-4 (हैरी ब्रुक, 54.5), 260-5 (स्टोक्स, 85.2), 271-6 (रूट, 87.1), 271-7 (क्रिस वोक्स, 87.2), 355-8 (जेमी स्मिथ, 106.2), 370-9 (जोफ़्रा आर्चर, 109.3), 387-10 (ब्रायडन कार्स, 112.3)
इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 40 रन जो रूट ने बनाए. वहीं कप्तान बेन स्टोक्स (33 रन), हैरी ब्रूक (23 रन) और जैक क्राउली (22 रन) भी उपयोगी पारियां खेलने में सफल रहे. भारत की ओर से दाएं हाथ के स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को सबसे ज्यादा 4 विकेट मिले. जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने दो-दो सफलताएं हासिल कीं. नीतीश कुमार रेड्डी और आकाश दीप को भी एक-एक विकेट मिला.
विकेट पतन: 22-1 (बेन डकेट, 5.5 ओवर), 42-2 (ओली पोप, 11.6 ओवर), 50-3 (जैक क्राउली, 14.4 ओवर), 87-4 (हैरी ब्रूक, 21.3 ओवर), 154-5 (जो रूट, 42.4 ओवर), 164-6 (जेमी स्मिथ, 46.2 ओवर), 181-7 (बेन स्टोक्स, 54.3 ओवर), 182-8 (ब्रायडन कार्स, 55.1 ओवर), 185-9 (क्रिस वोक्स, 57.3 ओवर), 192-10 (शोएब बशीर, 62.1 ओवर)
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





