छत्तीसगढ़

सागौन लकड़ी की तस्करी नाकाम, वन विभाग ने की जब्ती की कार्रवाई

Nilmani Pal
23 Jan 2026 2:50 PM IST
सागौन लकड़ी की तस्करी नाकाम, वन विभाग ने की जब्ती की कार्रवाई
x

बालोद। जिले में सागौन तस्करी का मामला एक बार फिर सामने आया है. वन विभाग ने तांदुला नदी के किनारे से कीमती सागौन के 21 बड़े-बड़े गोले बरामद कर जब्त किए हैं. बताया जा रहा है कि लकड़ी तस्कर फिल्म पुष्पा की तर्ज पर नदी के रास्ते सागौन की लकड़ी को बहाकर ले जाने की तैयारी में थे.

मामला वन क्षेत्र हर्रा-ठेमा का बताया जा रहा है, जहां किसी लकड़ी ठेकेदार द्वारा पहले से सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई कर गोले तैयार कर रखे गए थे. इसके बाद तांदुला नदी के सहारे इन्हें बालोद तक पहुंचाने की योजना थी. हालांकि, वन विभाग की सतर्कता से पहले ही लकड़ी को जब्त कर लिया गया और प्रकरण दर्ज किया गया है.

इस कार्रवाई के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. जिले में पहले भी विभागीय अधिकारियों पर पद के दुरुपयोग और अवैध गतिविधियों के आरोप लगते रहे हैं, जिससे इस मामले में मिलीभगत की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है.

Next Story
null