छत्तीसगढ़

सागौन के ईमारती लकड़ी जब्त, अवैध परिवहन नाकाम

Nilmani Pal
28 Feb 2026 5:31 PM IST
सागौन के ईमारती लकड़ी जब्त, अवैध परिवहन नाकाम
x

बिलासपुर। सीपत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवापारा (जेवरा) जंगल से सागौन के ईमारती पेड़ों की कटाई कर अवैध परिवहन करने वाले गिरोह को पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से 16 नग सागौन लट्ठा, आरा मशीन और पिकअप वाहन सहित कुल ढाई लाख के आसपास की संपत्ति जब्त की गई है. सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

एएसपी मधुलिका सिंह ने बताया कि वन परिक्षेत्र बिलासपुर के नवापारा परिसर में पदस्थ वनरक्षक को तड़के करीब 3:30 बजे सीपत पुलिस द्वारा सूचना दी गई कि कुछ लोग नवापारा (जेवरा) जंगल में सागौन वृक्ष काटकर पिकअप वाहन में भरकर चोरी कर ले जाने की तैयारी में हैं. सूचना पर पुलिस टीम और वन विभाग के कर्मचारी संयुक्त रूप से मौके के लिए रवाना हुए. नवापारा बेरियर के पास घेराबंदी की गई. कुछ देर बाद जंगल की ओर से आती एक पिकअप वाहन की लाइट दिखाई दी. वाहन को रोककर जांच की गई.

जांच के दौरान पिकअप नंबर सीजी 11 एबी 0612 वाहन में पुरानी तिरपाल ढकी मिली. तिरपाल हटाने पर वाहन में 16 नग सागौन के ईमारती लट्ठा भरे पाए गए, जिनकी अनुमानित कीमत एक लाख के आसपास बताई जा रही. वाहन में चालक सहित कुल पांच व्यक्ति सवार थे. बिरगहनी, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा निवासी रामचंद कुर्रे (41), बिरगहनी, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा निवासी संतोष कुमार (50), ठरगा बहरा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा निवासी जय सिंह ओगरे (62), महुदा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा निवासी लिल्लू राम पटेल (56) और महुदा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा निवासी रघुवीर सिंह मरावी (40) को गिरफ्तार किया गया है.


Next Story
null