छत्तीसगढ़

सागौन लकड़ी की तस्करी नाकाम, अवैध कटाई पर चला हंटर

Nil dhankar
22 July 2026 11:33 AM IST
सागौन लकड़ी की तस्करी नाकाम, अवैध कटाई पर चला हंटर
x

बिलासपुर। भैंसाझार अंतर्गत कलमीटार बीट के कक्ष क्रमांक पी 1586 से जोगीपुर-रतनपुर मार्ग पर वन विकास विकास निगम की टीम अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे सागौन के 11 लट्ठे बरामद किए। कार्रवाई के दौरान लकड़ी का परिवहन कर रहे पिकअप वाहन व मोटरसाइकिल के साथ चार आरोपितों को भी गिफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अवैध उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जारी निर्देशों के तहत सभी परियोजना मंडलों में नियमित दिन एवं रात्रि गश्त की जा रही है। इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में कोटा परियोजना मंडल की टीम ने गश्त के दौरान भैंसाझार परिक्षेत्र अंतर्गत कलमीटार बीट 11सागौन लट्ठे पिकअप वाहन क्रमांक सीजी-10 सीए 5582 और मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-28 एन 3192 को जब्त किया।

वनोपज के साथ चार आरोपित नीलकुमार घृतलहरे निवासी ग्राम बांधा, ललित साहू निवासी ग्राम राजपुर, लालसिंह यादव निवासी ग्राम चनाडोंगरी काठाकोनी और दुर्गेश पाली निवासी ग्राम चनाडोंगरी को पकड़ा। मामले में आरोपितों के खिलाफ भारतीय वन संरक्षण अधिनियम, 1927 की धारा 32(क) एवं 32(ग) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

Next Story