छत्तीसगढ़

विधानसभा घेरने निकले शिक्षक, आवागमन प्रभावित

Nil dhankar
15 July 2026 11:29 AM IST
विधानसभा घेरने निकले शिक्षक, आवागमन प्रभावित
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले प्रदेशभर के शिक्षकों का बीते दो दिनों से राजधानी रायपुर में जमावड़ा है। सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में शिक्षकों का बड़ा समूह विधानसभा घेरने धरना स्थल से कूच करेंगे।

धरना स्थल पर शिक्षकों का जमावड़ा और विधानसभा घेरने के ऐलान के बाद राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में सरगर्मी बढ़ गई है। फेडरेशन के इस आहवान का प्रदेश के अन्य शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने भी समर्थन देने की घोषणा कर दी है। शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों व शिक्षकों की इस घोषणा के बाद आंदोलन को लेकर राज्य सरकार और खासकर स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों की नजरें भी लगी हुई है।

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला स्तर के पदाधिकारियों ने रायपुर कूच करने से पहले मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और डीईओ को मांगों के संंबंध में ज्ञापन सौंपा। साथ ही आंदोलन की औपचारिक सूचना भी दी। बता दें, प्रांतीय संगठन के आह्वान पर जिले के सभी विकासखंडों से सहायक शिक्षक एवं समग्र शिक्षक बड़ी संख्या में रायपुर कूच कर गए हैं। संगठन का कहना है कि यह आंदोलन लंबे समय से लंबित शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए किया जा रहा है।


Next Story