छत्तीसगढ़

स्कूल में काली पट्टी लगाकर शिक्षकों ने किया युक्तियुक्तकरण

Nil dhankar
17 Jun 2025 2:18 PM IST
स्कूल में काली पट्टी लगाकर शिक्षकों ने किया युक्तियुक्तकरण
x

रायपुर। शिक्षक साझा मंच ने युक्तिकरण के विरोध में अनूठा प्रदर्शन शुरू किया है। शिक्षक काली पट्टी बांधकर स्कूल पहुंच रहे हैं। यह विरोध 30 जून तक चलेगा। राजनांदगांव जिले में भी टीचर्स ने काली पट्टी लगाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।

शिक्षक साझा मंच की प्रमुख मांगों में युक्तिकरण रद्द करना, 2008 का सेटअप लागू करना और सोना साहू के तर्ज पर एरियर्स सहित क्रमोन्नत वेतनमान देना शामिल है। साथ ही प्रथम सेवागणना कर पुरानी पेंशन का लाभ और पदोन्नति में बीएड की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग भी की जा रही है।

प्रदेश के 23 शिक्षक संगठनों का यह संयुक्त फोरम अपनी मांगों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है। शिक्षक मंच के प्रदेश संचालक केदार जैन, मनीष मिश्रा और अन्य नेताओं ने कहा कि वे बच्चों की पढ़ाई जारी रखेंगे। साथ ही गणवेश और कॉपी-पुस्तक वितरण भी कराएंगे। शिक्षक 16 से 30 जून तक स्कूलों में होने वाले प्रवेश उत्सव में ग्रामीणों, पंच-सरपंचों और पालक समिति को सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों की जानकारी देंगे। सरकार ने प्राथमिक से लेकर हायर सेकेंडरी स्कूलों में शिक्षकों की संख्या कम की है। स्कूलों के विलय से प्रधान पाठक के पद भी समाप्त किए जा रहे हैं।

Next Story
null