छत्तीसगढ़

टीचर नहीं आ रहे पढ़ाने, दुर्ग के स्कूल में पढ़ाई ठप

Nilmani Pal
14 Oct 2025 3:37 PM IST
टीचर नहीं आ रहे पढ़ाने, दुर्ग के स्कूल में पढ़ाई ठप
x

रिसामा। दुर्ग ब्लॉक के रिसामा गांव में 13 अक्टूबर को ग्रामीणों ने प्राथमिक शाला में तालाबंदी कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में पदस्थ तीनों शिक्षक कई दिनों से अनुपस्थित हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई ठप हो गई है। यह घटना शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के गृह जिले दुर्ग में हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि रिसामा प्राथमिक शाला में कक्षा पहली से पांचवी तक के लगभग 80 विद्यार्थी पढ़ते हैं। यहां हेडमास्टर नरेश ठाकुर और दो सहायक शिक्षक मोहन सिंह ठाकुर व गेश्वर राजू साहू पदस्थ हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, हेडमास्टर 11 अक्टूबर तक अवकाश पर थे, लेकिन 12 और 13 अक्टूबर को बिना सूचना के अनुपस्थित रहे। वहीं, अन्य दो शिक्षक बीएलओ ड्यूटी के नाम पर कई दिनों से स्कूल नहीं आ रहे हैं। उनका आरोप है कि पिछले 15 दिनों से स्कूल में एक भी शिक्षक नहीं आया। गांव के उपसरपंच मन्नूलाल साहू और दिलेश कुमार साहू ने बताया कि पिछले 15 दिनों से स्कूल में एक भी शिक्षक नहीं आया है। बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से रुक गई है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अपना नाम लिखना तक नहीं आता। शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था भी अव्यवस्थित हो गई है।

Next Story
null