छत्तीसगढ़

शिक्षक की ढेरी नजर सरकारी जमीन पर, समतल बनाकर किया कब्जा

Nil dhankar
13 Jan 2026 3:30 PM IST
शिक्षक की ढेरी नजर सरकारी जमीन पर, समतल बनाकर किया कब्जा
x
छग

रायगढ़। एक शिक्षक ने गोठान में कब्जा कर लिया है। जहां की जमीन को समतलीकरण कर उसमें खेती करने की तैयारी की जा रही है। जिसे देखते हुए सरवानी गांव के काफी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्टर को लिखित में शिकायत कर शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।

ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से बताया कि खरसिया ब्लाॅक के सरवानी गांव में निर्मित सरकारी गोठान को शिक्षक खगेश जायसवाल द्वारा अवैध अतिक्रमण कर निजी उपयोग के लिए मिट्टी और मुरूम निकाल खेती के लिए तैयार किया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इससे गोठान की उपयोगिता समाप्त हो रही है। साथ की योजना का दुरूपयोग भी हो रहा है। ऐसे में ग्रामीणों ने आवेदन में अवैध कब्जा हटाते हुए शासकीय भूमि पर जनकल्याण एवं शासकीय कार्यों के लिए उपयोग करने की बात कही है। जहां प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समस्या का निराकरण करने का आश्वसन दिया गया है।

Next Story
null