छत्तीसगढ़

राजनांदगांव एक्सीडेंट में शिक्षिका की मौत

Nil dhankar
25 July 2026 2:48 PM IST
राजनांदगांव एक्सीडेंट में शिक्षिका की मौत
x

राजनांदगांव। बसंतपुर थाना क्षेत्र के जी.ई. रोड स्थित पाताल भैरवी मंदिर के पास शुक्रवार (24 जुलाई) शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षिका आभा सिंह (35) की मौत हो गई। नगर निगम का पानी टैंकर गलत दिशा से आ रहा था और उसने शिक्षिका को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आभा सिंह किसी जरूरी मेडिकल कार्य से अस्पताल जा रही थीं। वह अपनी सही दिशा में वाहन चला रही थीं। इसी दौरान गलत दिशा से आए नगर निगम के पानी टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

मृतका बीएनसी मिल चाल बंगला कॉलोनी की निवासी थीं। वह अर्जुनी हाई स्कूल में शिक्षिका के रूप में पदस्थ थीं और रोजाना राजनांदगांव से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित स्कूल आना-जाना करती थीं। वह वरिष्ठ मीडियाकर्मी अजीत सिंह की पत्नी और स्वर्गीय राजेंद्र सिंह की पुत्रवधू थीं।

हादसे की सूचना मिलते ही बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Story