छत्तीसगढ़

बीट प्रणाली सशक्त कर अपराध मुक्त रायगढ़ की ओर तमनार पुलिस की पहल

Shantanu Roy
12 Feb 2026 11:29 PM IST
बीट प्रणाली सशक्त कर अपराध मुक्त रायगढ़ की ओर तमनार पुलिस की पहल
x
छग
Raigarh. रायगढ़। अपराध मुक्त रायगढ़ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में तमनार पुलिस ने बीट प्रणाली को सशक्त बनाने और ग्राम स्तर पर सूचना तंत्र को सक्रिय करने की पहल तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में बीट पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना तमनार में थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने ग्राम कोटवारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर पुलिस-जन सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक ग्राम के लिए बीट प्रभारी नियुक्त हैं और ग्राम कोटवारों की भूमिका स्थानीय स्तर पर सूचना संप्रेषण की रीढ़ के समान है। उन्होंने कहा कि गांवों में घटित होने वाली छोटी-बड़ी हर गतिविधि की समय पर जानकारी पुलिस तक पहुंचना आवश्यक है, ताकि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ किसी भी घटना या दुर्घटना की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

थाना प्रभारी ने नवपदस्थ एसएसपी की मंशा के अनुरूप बीट प्रणाली को और अधिक सक्रिय, जवाबदेह एवं परिणामोन्मुख बनाने की बात कही। बैठक का मुख्य फोकस ‘ऑपरेशन आघात’ रहा। थाना प्रभारी ने इस विशेष अभियान के उद्देश्य और कार्ययोजना की जानकारी देते हुए बताया कि तमनार क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा, जुआ-सट्टा तथा खुडखुडिया जैसी गैरकानूनी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए पुलिस सतत कार्रवाई कर रही है। उन्होंने ग्राम कोटवारों को निर्देशित किया कि यदि गांवों में कहीं भी ऐसी गतिविधियां संचालित होती दिखें तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते सख्त कदम उठाए जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि अपराध की रोकथाम में स्थानीय नागरिकों और कोटवारों की सतर्कता बेहद महत्वपूर्ण है।

सामाजिक जिम्मेदारियों पर भी बैठक में विशेष बल दिया गया। बच्चों की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए गांवों में अनावश्यक डीजे या तेज ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर नियंत्रण रखने और लोगों को समझाइश देने की बात कही गई। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस को सूचित कर प्रशासनिक सहयोग लेने के निर्देश भी दिए गए। थाना प्रभारी ने कहा कि सामाजिक शांति और शैक्षणिक माहौल बनाए रखना सामुदायिक जिम्मेदारी है। बैठक में ग्राम कोटवारों को मुसाफिर पंजी संधारण के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए। बाहरी व्यक्तियों, फेरीवालों, जड़ी-बूटी बेचने वालों तथा सोना-चांदी चमकाने वाले घुमंतू लोगों का विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज करने को कहा गया। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि समय पर सूचना मिलने से संभावित अपराधों को रोका जा सकता है।

इसके अलावा बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर ग्रामीणों में जागरूकता फैलाने की अपील की गई। ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताते हुए कोटवारों से कहा गया कि वे ग्रामीणों को अज्ञात कॉल, लिंक या ओटीपी साझा न करने के लिए जागरूक करें। सड़क सुरक्षा को लेकर भी बैठक में महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। शराब सेवन के बाद वाहन न चलाने, दोपहिया चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने और यातायात नियमों का पालन करने पर बल दिया गया। तमनार पुलिस द्वारा आयोजित यह बैठक पुलिस-जन संवाद को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। बीट प्रणाली को मजबूत कर गांव-गांव तक सक्रिय सूचना तंत्र स्थापित करने की इस पहल से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
Tagsरायगढ़ पुलिसतमनार थानाबीट प्रणालीऑपरेशन आघातएसएसपी शशि मोहन सिंहकमला पुसाम ठाकुरग्राम कोटवार बैठकअवैध शराबगांजा कार्रवाईजुआ सट्टाखुडखुडिया प्रतिबंधसूचना तंत्रअपराध नियंत्रणमुसाफिर पंजीसंदिग्ध गतिविधिपुलिस जन सहयोगसाइबर अपराध जागरूकताऑनलाइन ठगीसड़क सुरक्षाहेलमेट अनिवार्ययातायात नियमग्रामीण सुरक्षापुलिस पहलकानून व्यवस्थाअपराध मुक्त अभियानडीजे नियंत्रणसामाजिक जिम्मेदारीग्राम निगरानीफॉरेंसिक सतर्कताछत्तीसगढ़ पुलिसRaigarh PoliceTamnar Police StationBeat SystemOperation TraumaSSP Shashi Mohan SinghKamla Pusam ThakurVillage Kotwar MeetingIllegal LiquorGanja ActionGamblingBettingKhudkhudiya BanInformation SystemCrime ControlPassenger RegisterSuspicious ActivityPolice Public CooperationCyber ​​Crime AwarenessOnline FraudRoad SafetyHelmet CompulsoryTraffic RulesRural SecurityPolice InitiativeLaw and OrderCrime Free CampaignDJ ControlSocial ResponsibilityVillage SurveillanceForensic VigilanceChhattisgarh Policeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story