
x
छग
Bhilai. भिलाई। कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने का सराहनीय प्रयास स्वर्गीय सरबती देवी बनारसी दास फरमानिया चैरिटेबल ट्रस्ट (पेंड्रा) द्वारा किया गया। ट्रस्ट की ओर से 30 दिसंबर को दुर्ग जिले के विभिन्न शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत लगभग 650 बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। इस पहल से ठंड से जूझ रहे बच्चों को बड़ी राहत मिली और पूरे क्षेत्र में मानवीय संवेदना व सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश गया।
स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन नवागांव (पुरदा) स्थित स्कूल परिसर में किया गया, जहां बोरी तहसील के शासकीय प्राथमिक शाला, शासकीय माध्यमिक/हायर सेकेंडरी स्कूल नवागांव, प्राथमिक शाला सिलतरा और प्राथमिक शाला डोमा के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। ट्रस्ट के संचालक एवं संस्थापक सुरेश फरमानिया स्वयं उपस्थित रहकर बच्चों को स्वेटर वितरित किए। सर्दी के मौसम में गर्म स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और वे बेहद उत्साहित नजर आए।
इस अवसर पर सुरेश फरमानिया ने बताया कि ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से सामाजिक सरोकारों के तहत शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की मदद करता आ रहा है। स्वेटर वितरण के साथ-साथ ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर बच्चों को पुस्तकें, कॉपियां, पेन, पेंसिल, स्कूल बैग सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल सहयोग और सेवा की भावना से कार्य करना है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन मिल सके और वे बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ सकें।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों ने ट्रस्ट के इस परोपकारी कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की। शाला परिवार की ओर से सुरेश फरमानिया को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के सहयोग से न केवल बच्चों की जरूरतें पूरी होती हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और आपसी सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।
स्वेटर वितरण कार्यक्रम में दिनेश कुमार साहू (संकुल समन्वयक, हिर्री), प्राचार्य रागिनी टोनपे, मनोज कुमार मरकाम (शिक्षक, पेंड्रावन), भीखम साहू (सरपंच, नवागांव), त्रिभुवन वर्मा (उपसरपंच, नवागांव), तोमन लाल देशमुख (व्याख्याता), प्रधान पाठक मिलेश्वर देशमुख (डोमा), प्रधान पाठक ताम्रध्वज ठाकुर (सिलतरा), प्रधान पाठक शैलेन्द्र पारकर (नवागांव), अजय कतलम सहित ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और ट्रस्ट के इस सेवा कार्य को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





