छत्तीसगढ़

अजगर को मुर्गी निगलना भारी पड़ गया, पोल्ट्री फार्म से वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Nilmani Pal
3 Sept 2025 9:51 AM IST
अजगर को मुर्गी निगलना भारी पड़ गया, पोल्ट्री फार्म से वन विभाग ने किया रेस्क्यू
x
छग

कोरबा। पोड़ीबाहर स्थित अली पोल्ट्री फार्म में 15 फीट लंबे अजगर ने दहशत फैला दी। रात करीब 10 बजे की घटना है। फार्म को बंद करने के बाद सभी कर्मचारी अपने कमरों में सो रहे थे। अचानक मुर्गियों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।

मौके पर पहुंचकर देखा गया तो एक विशालकाय अजगर कुंडली मारकर बैठा हुआ था। जांच में पता चला कि वह एक मुर्गी को पहले ही निगल चुका था। दूसरी मुर्गी को निगलने की कोशिश में वह अटक गया। इस दौरान दूसरी मुर्गी की मौत हो गई।

फार्म के मालिक ने तुरंत स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी को सूचना दी। जितेंद्र ने मौके पर पहुंचकर अजगर का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। फार्म मालिक जाकिद अली ने बताया कि पहले भी फार्म में सांप आए हैं, लेकिन इतना बड़ा अजगर पहली बार देखा। अगर समय रहते इसकी जानकारी नहीं मिलती तो यह और मुर्गियों को भी निगल सकता था। स्नेक कैचर जितेंद्र ने बताया कि पोल्ट्री फार्म में अक्सर शिकार के लिए सांप आते रहते हैं। इस बार का अजगर असामान्य रूप से बड़ा था।


Next Story
null