छत्तीसगढ़

शक्की पति ने किया जीना हराम, फंदे पर झूली महिला

Nilmani Pal
19 May 2025 9:13 AM IST
शक्की पति ने किया जीना हराम, फंदे पर झूली महिला
x
छग

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक महिला ने आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकरी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की आत्महत्या की खबर सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के रामनगर गांव है। यहां एक महिला ने अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि, महिला का पति चरित्र शंका करता था और उसे प्रताड़ित करता था।

इन्ही सब से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या कर ली। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने की बात मानते हुए अपना जुर्म कबुल कर लिया है।

Next Story
null