छत्तीसगढ़

हेड मास्टर की संदिग्ध मौत, गांव में फैली सनसनी

Nil dhankar
21 July 2025 1:35 PM IST
हेड मास्टर की संदिग्ध मौत, गांव में फैली सनसनी
x
छग

सुकमा। जिले में प्रधानपाठक की लाश मिलने से सनसनी मच गई है। प्रधान पाठक का शव उनके घर के बाथरूम में मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। घटना कोंटा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, घटना कोंटा वार्ड-7 की है। मृतक प्रधान पाठक का नाम चैन सिंह नेताम था और करीगुंडम स्कूल में पदस्थ थे। आज सुबह उनका शव उनके घर के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कोंटा पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि रविवार की रात में खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चले गये थे।

आज सुबह काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला तो दरवाजा को तोड़ा गया। कमरे में वो नहीं थे। बाथरूम में जाकर देखने पर शव फंदे से लटक रहा था। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।


Next Story
null