छत्तीसगढ़

महिला पोस्टमास्टर की संदिग्ध मौत

Nilmani Pal
15 July 2025 1:24 PM IST
महिला पोस्टमास्टर की संदिग्ध मौत
x
छग

बिलासपुर/झारखण्ड। पलामू के लेस्लीगंज में तैनात ब्रांच पोस्टमास्टर का उनके किराए के मकान में फंदे से लटका शव मिला। मंगलवार को लाश सबसे पहले मकान मालिक की बेटी ने देखी और इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। इसके बाद घटना की जानकारी मृतका के फैमिली को दी गई।

मृतका की पहचान मधु कुमारी (20) के रूप में की गई। वो बिलासपुर (छत्तीसगढ़) की रहने वाली थी। मधु दारूडीह पंचायत भवन स्थित पोस्ट ऑफिस में कार्यरत थी। मकान मालिक की बेटी नीलम बाला घर में थी और उसने मधु को आवाज लगाई और कोई जवाब नहीं मिला, तो दरवाजा खोलकर देखा। कमरे के अंदर मधु का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। नीलम ने तुरंत अपने भाई अमित को सूचित किया, जिसने स्थानीय लोगों और पुलिस को खबर दी। लेस्लीगंज थाने के एसआई राजू मांझी ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताया है। मधु के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों की मांग पर शव को उनके आने तक फंदे से नहीं उतारा जाएगा।

Next Story
null