छत्तीसगढ़

नौजवान की संदिग्ध मौत

Nilmani Pal
20 Jan 2026 11:49 AM IST
नौजवान की संदिग्ध मौत
x
छग

कोरबा। एक 20 वर्षीय युवक अपने मोटरसाइकिल में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था जहां बीच रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गया। जहां डायल 112 की मदद से उसे उपचार के लिए मेडिकल हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

हादसा कैसे और किन स्थिति में हुआ यह स्पष्ट नहीं हो पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसारदर्शी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमीपाली निवासी योगेश्वर कुमार 20 वर्ष पिता माखन कंवर अपने मोटरसाइकिल में सवार होकर बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रुकबहरी शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था बताया जाता है कि सेमीपाली हाउसिंग बोर्ड नाला के समीप योगेश्वर बाइक सहित गिरा हुआ था।

यह भी पढ़े

उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लबेद निवासी सगाराम 59 वर्ष पिता अमर सिंह सोमवार को अपने गांव के तालाब में नहाने गया था जहां डूब जाने से उसकी मौत हो गई है। बताया जाता है कि सगाराम को तालाब में नहाने के दौरान मिर्गी का दौरा पड़ गया था जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अरदा के लालपुर बस्ती में रहने वाले अनंत राम कुमार पिता बृजलाल गौड़ (उम्र 35 वर्ष) का शव जामचूव बाजार के पीछे स्थित तालाब के पास संदिग्ध अवस्था में मिला। बताया जाता है कि मृतक की मानसिक स्थिति प्रारंभ से ही ठीक नहीं थी। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों द्वारा सरपंच, कोटवार एवं स्थानीय थाना को अवगत कराया गया। पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। पंचनामा के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


Next Story
null