छत्तीसगढ़
अवैध कोल लेवी वसूली मामले में सूर्यकांत तिवारी का भाई नवनीत तिवारी गिरफ्तार
Shantanu Roy
13 July 2025 6:55 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित अवैध कोल लेवी वसूली मामले में एक और बड़ी गिरफ्तारी हुई है। इस हाईप्रोफाइल मामले में लंबे समय से फरार चल रहे नवनीत तिवारी को आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने गिरफ्तार कर लिया है। नवनीत, इस मामले के मुख्य आरोपी और वर्तमान में जेल में बंद सूर्यकांत तिवारी का सगा भाई है। सूत्रों के अनुसार, नवनीत तिवारी रायगढ़ जिले में रहकर सूर्यकांत तिवारी के लिए अवैध कोल लेवी वसूली का काम करता था। वर्ष 2022 में ईडी की छापेमारी के बाद से ही नवनीत लगातार फरार चल रहा था, जिसके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था।
EOW को मिली अहम कामयाबी
EOW ने आरोपी नवनीत तिवारी को कोर्ट में पेश कर 1 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। पूछताछ में कोयला कारोबार से जुड़े कई अन्य लोगों के नाम और पैसे के लेन-देन की जानकारी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। गौरतलब है कि वर्ष 2022 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर कोल लेवी घोटाले को लेकर कई जगह छापेमारी की थी। इस दौरान सूर्यकांत तिवारी समेत कई रसूखदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हुई थी। इसके बाद से ही नवनीत तिवारी भूमिगत हो गया था। अब उसकी गिरफ्तारी को इस मामले में एक बड़ी कड़ी की वापसी के रूप में देखा जा रहा है, जिससे जांच को और आगे बढ़ाया जा सकेगा।
Tagsनवनीत तिवारी गिरफ्तारअवैध कोल लेवी मामलासूर्यकांत तिवारी भाईEOW रायपुरपुलिस रिमांड छत्तीसगढ़रायगढ़ कोल वसूलीईडी रेड 2022स्थायी गिरफ्तारी वारंटछत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार मामलाकोल घोटाला रायपुरNavneet Tiwari arrestedillegal coal levy caseSuryakant Tiwari brotherEOW Raipurpolice remand ChhattisgarhRaigarh coal recoveryED raid 2022permanent arrest warrantChhattisgarh corruption casecoal scam Raipurछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





