छत्तीसगढ़

युवती के साथ दैहिक शोषण, सूरजपुर का युवक गिरफ्तार

Nil dhankar
13 Oct 2025 8:23 AM IST
युवती के साथ दैहिक शोषण, सूरजपुर का युवक गिरफ्तार
x

बिलासपुर। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 10 घंटे में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम साजिद अहमद है। आरोपी ने पीड़िता को धमकाकर लंबे समय तक उसका मानसिक और शारीरिक शोषण किया। यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने गांव से पढ़ाई के लिए बिलासपुर आई हुई थी। इसी दौरान फरवरी 2025 में उसकी मुलाकात साजिद अहमद नामक लड़के से हुई। साजिद ने सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क शुरू किया और दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इसी दौरान साजिद ने पीड़िता को घुमाने के नाम पर अपने किराए के घर में ले जाकर प्रेम जाल में फंसाया और शादी करने का झूठा आश्वासन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

साजिद ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में गोपनिय तरिके से रिकॉर्ड किया और इसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर फरवरी 2025 से अक्टूबर 2025 तक पीड़िता को लगातार डराया-धमकाया तथा उसका मानसिक और दैहिक शोषण करता रहा। घटना किसी को बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी देता रहा। पीड़िता साजिद अहमद के अत्याचार से तंग होकर अपनी मां को घटना के बारे में बताई। इसके बाद पीड़िता की मां के साथ वह थाना आई और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निलेश पाण्डे ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की पतासाजी की और महज 10 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी साजिद अहमद (25 वर्ष) सुरजपुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Next Story
null