छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी केंद्र में खराब राशन की सप्लाई

Nil dhankar
19 Nov 2025 1:16 PM IST
आंगनबाड़ी केंद्र में खराब राशन की सप्लाई
x

तखतपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार आंगनबाड़ियों में पोषण अभियान को मजबूत करने और मासूम बच्चों के शारीरिक एवं बौद्धिक विकास के लिए करोड़ों खर्च कर रही है. लेकिन महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की लापरवाही और योजनाओं के क्रियान्वयन के सतत् निरीक्षण नहीं किए जाने से शासन की योजनाओं से करोड़ों खर्च किए जाने के बाद भी अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पा रहा है.

तखतपुर जनपद क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 पोंगरिहा में घोर अनियमितता का मामला सामने आया है. केंद्र में सप्लाई की गई दाल में घुन लगा हुआ है. बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी कर्मियों को मजबूरी में इसी खराब दाल के साथ भोजन परोसना पड़ रहा है, क्योंकि उच्च अधिकारी को बार-बार मौखिक शिकायत के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं.

सवाल यह है कि आंगनबाड़ी केंद्र में खराब राशन सप्लाई किया जा रहा है. इसका निरीक्षण जिम्मेदारों के द्वारा नहीं किए जाने से गरम भोजन के द्वारा बच्चों और महिलाओं को सुपोषित करने का उद्देश्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है. पोंगरिहा में बच्चों को परोसा जा रहा खराब और स्तरहीन खाद्य सामग्री से पोषण तो नहीं मिलेगा, लेकिन बीमारियों जरूर मिलेंगी.

Next Story
null