प्राक्कलन समिति की बैठक में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति और वितरण पर हुई चर्चा

इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, यह हमारे परिवार के लिए अत्यंत भावुक और गर्व का क्षण है। समिति के सभी सदस्यों द्वारा जो सम्मान और स्नेह हमें मिला, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।"बैठक में “दवाओं के सक्रिय घटकों (API) के उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने हेतु उठाए गए कदमों” पर फार्मास्यूटिकल विभाग के अधिकारियों द्वारा विस्तारपूर्वक प्रस्तुति दी गई। उच्च गुणवत्ता के उत्पादों की उत्पादन क्षमता, उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजनाएं (PLI), एवं वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भारत की भूमिका जैसे विषयों पर गहन विचार हुआ।
वहीं उर्वरक विभाग के अधिकारियों ने उर्वरक सब्सिडी योजनाओं की निगरानी और आधुनिक व पर्यावरण अनुकूल उर्वरकों की उपलब्धता जैसे विषयों पर जानकारी साझा की।
प्राक्कलन समिति बैठक
प्राक्कलन समिति की बैठक में ‘प्राकृतिक गैस की आपूर्ति और वितरण: चुनौतियाँ एवं संभावनाएँ’ विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। इसमें ऊर्जा सुरक्षा, गैस पाइपलाइन अधोसंरचना, घरेलू उत्पादन में आत्मनिर्भरता एवं भावी रणनीतियों पर मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रस्तुति दी। अग्रवाल ने इस दौरान छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में ऊर्जा ढांचे के विस्तार और गैस आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।





