छत्तीसगढ़

सनी लियोनी का रायपुर वाला कार्यक्रम रद्द

Nilmani Pal
14 Feb 2026 1:56 PM IST
सनी लियोनी का रायपुर वाला कार्यक्रम रद्द
x

जनता से रिश्ता की खबर का असर हुआ है...

जनता से रिश्ता अखबार का एक ही उद्देश्य है, जो रायपुर में चल रहे अवैध गतिविधियों के खिलाफ खबर प्रकाशित करना, सच्चाई सामने लाना, युवा पीढ़ी को बर्बाद होने से बचाना, ताकि अपना भविष्य आगे गढ़ने में युवा कामयाब रहे, सबसे पहले जनता से रिश्ता ने पूर्व पोर्न स्टार सन्नी लियोन की नंगी DJ डांस के खिलाफ खबर चलाई थी, जिसके बाद हिन्दू संगठनों ने आपत्ति जताई, अब खबर आ रही है कि आयोजन कराने वालों ने कार्यक्रम को रद्द कर दिया है, हवाला दिया जा रहा है कि रायपुर कमिश्नर द्वारा परमिशन नहीं दिए जाने का.

रायपुर। पूर्व एडल्ट स्टार और अब बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीतने वाली सनी लियोनी के रायपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया गया है कि सनी लियोनी रायपुर नहीं आ रही हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की एडिशनल डीसीपी (मध्य) ने पुष्टि की है कि सनी लियोनी के इवेंट को लेकर पुलिस से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई है। ऐसे में यदि कोई आयोजन समिति बिना पूर्व अनुमति किसी तरह का कार्यक्रम आयोजित करती है, तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि पहले बताया गया था कि सनी लियोनी इसी महीने की 22 तारीख को राजधानी रायपुर में एक पब्लिक इवेंट में हिस्सा लेंगी। यह खबर जैसे ही वायरल हुई, सोशल मीडिया पर लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। हिंदूवादी संगठन बजरंग दल ने भी चेतावनी जारी करते हुए आयोजन समिति को नसीहत दी थी कि सनी लियोनी से जुड़ा कोई भी इवेंट रायपुर में आयोजित नहीं होने दिया जाएगा। बजरंग दल का साफ कहना था कि इस तरह का इवेंट सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से पूरी तरह अस्वीकार्य है। शहर के युवाओं पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा। संगठन ने स्पष्ट किया था कि वह ऐसे किसी भी आयोजन का पुरजोर विरोध करता है और इससे उत्पन्न होने वाली किसी भी अप्रिय स्थिति के लिए वह जिम्मेदार नहीं होंगे।



Next Story
null