छत्तीसगढ़
सुनीती को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत अनुज्ञा पत्र
Shantanu Roy
21 May 2026 12:17 AM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील निराकरण का माध्यम बनता जा रहा है। इसी क्रम में रायपुर के गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में एक लाभार्थी महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत पक्के मकान के निर्माण हेतु अनुज्ञा पत्र प्रदान किया गया।
जानकारी के अनुसार, गोवर्धन नगर भनपुरी निवासी सुनीती साहू, जो आलू-प्याज के व्यवसाय से अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं, लंबे समय से किराए के मकान में रह रही थीं। शिविर के दौरान उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्के मकान के निर्माण की स्वीकृति दी गई। अनुज्ञा पत्र मिलने के बाद सुनीती साहू ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें अपना पक्का मकान बनाने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका लंबे समय का सपना पूरा होगा।
उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार भी जताया। अधिकारियों के अनुसार, सुशासन तिहार के तहत लगाए जा रहे जन समस्या निवारण शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंच सके। इस कार्यक्रम के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद लोगों को राहत मिल रही है और प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





