छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट में गर्मी छुट्टी समाप्त

Nilmani Pal
14 Jun 2026 1:23 PM IST
हाईकोर्ट में गर्मी छुट्टी समाप्त
x

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का लगभग एक माह लंबा ग्रीष्मकालीन अवकाश आज समाप्त हो गया है। सोमवार 15 जून से सभी निर्धारित खंडपीठों और एकलपीठों में नियमित सुनवाई फिर शुरू होगी। आगामी सप्ताह की कॉज लिस्ट भी जारी कर दी गई है, जिससे अदालत की सामान्य कार्यप्रणाली बहाल होने का रास्ता साफ हो गया है।

हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश 18 मई से प्रारंभ हुआ था। इस दौरान केवल अत्यावश्यक मामलों की सुनवाई के लिए प्रत्येक सप्ताह विशेष अवकाशकालीन पीठों का गठन किया गया था। सप्ताह में दो दिन खंडपीठ और एकलपीठ के समक्ष सुनवाई हुई, जिनमें कई महत्वपूर्ण आदेश भी पारित किए गए।

अब अवकाश समाप्त होने के बाद अदालत की कार्यवाही पूर्व व्यवस्था के अनुसार संचालित होगी। इससे लंबित मामलों की नियमित सुनवाई को गति मिलने की उम्मीद है। हाईकोर्ट प्रशासन पहले ही अनिवार्य वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था समाप्त कर चुका है। सोमवार से अधिवक्ता अदालत कक्ष में उपस्थित होकर अपने पक्ष रखेंगे। हालांकि, पहले की तरह कई मामलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

Next Story