छत्तीसगढ़

15 से 26 मई तक राज्य के पीएमश्री सेजेस स्कूलों में होगा समर कैंप

Shantanu Roy
11 May 2025 6:24 PM IST
15 से 26 मई तक राज्य के पीएमश्री सेजेस स्कूलों में होगा समर कैंप
x
छग
Sarangarh Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। सुशासन तिहार के दौर में समर कैम्प को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु पीएमश्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, सेजेस के नोडल अधिकारी और बरमकेला के प्राचार्य नरेश कुमार चौहान की अध्यक्षता में बैठक किया गया, जिसमें राज्य शासन के दिशानिर्देश के परिपालन में 15 से 26 मई तक राज्य के समस्त पीएमश्री स्कूलों में समर कैम्प का आयोजन किया जाना है। इसमें बच्चों के समग्र विकास के लिए नृत्य संगीत नाटक, कला एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियो, पार्टी मेकिंग, कला एवं शिल्प क्ले मॉडलिंग, कम्यूनिकेशन स्किल, मॉडल प्रदर्शन, पार्टी मेकिंग, ब्यूटी पार्लर कोर्स तथा फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी विभिन्न गतिविधियों को योजना वह तरीके से विद्यालय में किए जाने हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। साथ ही साथ विभिन्न विधाओं मे विशेषज्ञों को आमंत्रित करने वालों को उस विधा में मार्गदर्शक देने के संबंध में भी चर्चा किया गया।


समर कैम्य के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओ, पालकों, शिक्षक, शिक्षिकाओं के लिए पेयजल स्वल्पाहार की व्यवस्था किया जाएगा। पीएमश्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बरमकेला के समर कैंप में प्रेरणा देवांगन, कथक नृत्य में स्नातकोत्तर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ एवं सुरेंद्र कुमार मेहर द्वारा चित्रण, कार्टून, कैरिकेचर, तेल रंग, चारकोल, जल रंग, ऐक्रेलिक रंग इत्यादि ड्राइंग एवं पेंटिंग कर बताया गया। इस प्रकार से अलग-अलग दिन में अलग-अलग विधाओं को आमंत्रित कर बच्चों को समर कैंप के माध्यम से शिक्षा दिया जा रहा है जिससे बच्चों में छिपे प्रतिभा को निखारने का काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश में विद्यार्थियों के लिए समर कैम्प आयोजन करने निर्देशित किया गया है। समर कैम्प का समय सुबह 7.30 बजे से 9.30 बजे तक रखा गया है, जिससे गर्मी में विद्यार्थियों को असुविधा न हो।
Next Story