छत्तीसगढ़

रायपुर : विधानसभा इलाके में चोरी, सोने का लॉकेट और नकदी पार

Nil dhankar
11 May 2025 5:40 PM IST
रायपुर : विधानसभा इलाके में चोरी, सोने का लॉकेट और नकदी पार
x

रायपुर। दंपति के घर पर चोरी हो गई। वारदात के समय दोनों पति-पत्नी अपने-अपने काम पर गए थे। तभी चोर घर के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर अंदर घुस गया। वो अलमारी से कैश और गहने लेकर फरार हो गया।

मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, वीरेंद्र घिवडोंडे ने थाने में शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह सिलतरा के एक फैक्ट्री में काम करता है। 10 में की सुबह 8 बजे अपनी पत्नी को फैंसी दुकान में छोड़कर ड्यूटी चला गया। इस दौरान घर पर बच्चे भी नहीं थे। शाम 5 बजे करीब जब वह ड्यूटी से वापस आया। तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था।

वीरेंद्र जब घर के भीतर गया तो कमरों का ताला टूटा हुआ था। अलमारी के दरवाजा का लाकर भी टूटा था। अलमारी में रखा सोने का झुमका, सोने का लॉकेट, मंगलसूत्र, अंगूठी और चांदी के जेवर गायब थे। इसके अलावा कैश 13 हजार भी गायब था। चोर ने एक लाख से ज्यादा के गहने चोरी कर लिए थे। फिलहाल इस मामले में पुलिस सबूत के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है।


Next Story
null