छत्तीसगढ़

सुकमा ज्वेलर्स शॉप लूटकांड में खुलासा, सभी बदमाश पिस्टल और जेवरात के साथ गिरफ्तार

Nil dhankar
5 Dec 2025 5:05 PM IST
सुकमा ज्वेलर्स शॉप लूटकांड में खुलासा, सभी बदमाश पिस्टल और जेवरात के साथ गिरफ्तार
x

सुकमा। जिले में बीती रात दुर्गा ज्वेलर्स में हुई बड़ी लूट की वारदात को पुलिस ने सिर्फ तीन घंटे में सुलझा लिया। हथियारबंद नकाबपोश आरोपियों द्वारा की गई इस लूट में शामिल तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिनकी निशानदेही पर करीब 12 लाख रुपये के लूटे गए आभूषण, पिस्टल, चाकू, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद किए गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि वारदात का मास्टरमाइंड सुकमा निवासी अंकित राय है, जिसने मध्यप्रदेश से अपने साथियों को बुलाकर पूरी योजना तैयार की थी।

मामले का खुलासा करते हुए SP किरण चव्हाण ने बताया कि 4 दिसंबर की रात करीब 08:30 बजे जिला सुकमा के थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सुकमा मेन रोड स्थित दुर्गा ज्वेलर्स में नकाबपोश आरोपी लूट की नीयत से दुकान में घुसे। आरोपियों ने दुकानदार को पिस्टल दिखाकर आभूषण लूटे और भागने लगे। इसी दौरान एक आरोपी को लूटे गए आभूषण सहित मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था।

घटना की सूचना मिलते ही सुकमा पुलिस अधीक्षक तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरी घटना का निरीक्षण किया। उन्होंने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस दल गठित कर तत्काल और सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। वहीं जिले के सभी बाहरी प्रवेश मार्गों पर नाकेबंदी की गई और कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की जाती रही। सुकमा पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सघन तलाश अभियान के दौरान घटना के मात्र तीन घंटे के भीतर लूट में शामिल सभी आरोपियों को लूटे गए आभूषण और हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

कोमल सिंह (22 वर्ष) जिला भिंड (MP)

आर्यन रैपुरिया (24 वर्ष) जिला भिंड (MP)

अंकित राय (18 वर्ष) सुकमा (छत्तीसगढ़)


Next Story
null