छत्तीसगढ़

रायपुर के डॉल्फिन कॉलोनी में युवक के सुसाइड से हड़कंप

Nilmani Pal
11 Jan 2026 12:06 PM IST
रायपुर के डॉल्फिन कॉलोनी में युवक के सुसाइड से हड़कंप
x

रायपुर. राजधानी रायपुर में सुसाइड का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. राजेंद्र नगर इलाके में युवक ने बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान असलम अंसारी के रूप में हुई है. वह मध्यप्रदेश के रीवा का निवासी है.

जानकरी के मुताबिक, न्यू राजेन्द्र नगर इलाके में डॉल्फिन कॉलोनी में युवक ने 8 वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. मृतक की पहचाल रीवा, मध्यप्रदेश निवासी असलम अंसारी (27 साल) के रूप में हुई है. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल युवक ने आत्महत्या का फैसला क्यों किया, इसकी जांच जारी है.

बता दें कि राजेंद्र नगर थाना इलाके में 1 हफ्ते के भीतर यह आत्महत्या का दूसरा मामला है. इससे पहले अमलीडीह के मारुति रेजिडेंसी में 18 साल की हनीफा उर्फ अनिमा पटेल ने सुसाइड किया था.

Next Story
null