छत्तीसगढ़

सुसाइड की कोशिश से SP ऑफिस में हड़कंप, कार्रवाई नहीं से परेशान है युवक

Nilmani Pal
23 April 2026 4:57 PM IST
सुसाइड की कोशिश से SP ऑफिस में हड़कंप, कार्रवाई नहीं से परेशान है युवक
x

जांजगीर-चांपा। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आई है, जहां एसपी कार्यालय परिसर में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से अपनी शिकायत को लेकर पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहा था और कार्रवाई नहीं होने से परेशान था, जिसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान टीआर साहू (23 वर्ष), निवासी ग्राम मड़वा के रूप में हुई है। उसने अपने मकान मालिक राजेंद्र राठौर पर गंभीर आरोप लगाए थे और इस संबंध में एसपी कार्यालय में लिखित शिकायत भी दी थी।

शिकायत में युवक ने बताया था कि वह पिछले कुछ महीने से राजेंद्र राठौर के कमरे में किराए पर रह रहा था। इस दौरान उसके भाई हेमंत साहू ने उसके माध्यम से अपनी पत्नी रानी केंवट के नाम पर 40 लाख का डाकघर में बीमा कराया। इसके बाद वह अपनी पत्नी रानी केंवट को पैसे के लिए जान से मारना चाहता था, इसकी जानकारी राजेन्द्र राठौर को हो गई।

Next Story