छत्तीसगढ़

महिला थाने में सुसाइड की कोशिश, विवाहिता ने पी ली फिनायल

Nil dhankar
19 Feb 2023 8:47 AM IST
महिला थाने में सुसाइड की कोशिश, विवाहिता ने पी ली फिनायल
x
छग

भिलाई। पति के साथ थाने में सूचना देने गई महिला वंदना देवांगन ने थाने के बाथरूम में खुद को बंद करके फिनायल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जब महिला बाहर नहीं निकली तो दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति डोमन निवासी महावीर चौक छावनी के मुताबिक पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर उसे 14 फरवरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

17 फरवरी की शाम सवा तीन बजे डिस्चार्ज होने के बाद अस्पताल के गेट से पत्नी अचानक गायब हो गई थी। इसके बाद शनिवार सुबह पत्नी नंदिनी रोड में मिली। दोनों महिला थाने में पत्नी के मिल जाने की सूचना देने गए थे। पत्नी पहले से ही फिनायल खरीदकर रखी हुई थी। पत्नी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। शादी के 15 दिन बाद भी पत्नी ने एक बार फिनायल पी लिया था।

इधर, पुलिस के मुताबिक वंदना की मां उषा ने 13 जनवरी 2021 को थाने में एक लिखित शिकायत की थी। उषा ने बताया था कि बेटी की शादी 20 मई 2022 को डोमन के साथ हुआ था। शादी के बाद से उसकी बेटी को पति, सास और डेढ़ सास परेशान करने लगे थे। मायके वालों से बात नहीं करने देते थे। मारपीट करके प्रताड़ित करते थे। लड़के की उम्र कम बताकर धोखाधड़ी से शादी कर दिए। जिसके बाद वंदना और उसके पति को 4 फरवरी को काउंसलिंग के लिए महिला थाने बुलाया गया था। अगले दिन काउंसलिंग रजिस्टर में आपसी समझौता करके वंदना अपने पति के साथ घर चली गई थी।


Next Story