रायपुर में घरेलू LPG सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक : डीलर्स एसोसिएशन

रायपुर। एलपीजी गैस की कमी को लेकर चल रही अफवाहों के बीच डीलर्स एसोसिएशन का बयान सामने आया है, एसोसिएशन ने बताया कि रायपुर में होली के कारण थोड़ी देरी हुई थी, अब एलपीजी आपूर्ति सामान्य है, अफवाह के चलते पैनिक न हों, घरेलू LPG सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक है।
रायपुर में होली के कारण थोड़ी देरी, अब एलपीजी आपूर्ति सामान्य – पैनिक न हों, घरेलू LPG सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक - डीलर्स एसोसिएशन#Raipur pic.twitter.com/MNzQfhbfzE
— Raipur (@RaipurDistrict) March 11, 2026
कल CM साय ने भी पर्याप्त स्टॉक होने की जानकारी दी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर आमजन को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एलपीजी के साथ ही पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को गैस एजेंसियों के स्टॉक की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा आपूर्ति व्यवस्था पर सतत नजर रखने को कहा गया है। मुख्यमंत्री साय ने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि कहीं कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही रसोई गैस की बुकिंग करें। उन्होंने कहा कि सरकार नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क है।





