छत्तीसगढ़

अचानक तेज तूफान चलने की चेतावनी 7 जिलों में

Nil dhankar
7 May 2025 9:10 AM IST
अचानक तेज तूफान चलने की चेतावनी 7 जिलों में
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश, तेज हवा और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। मुख्य तौर पर बस्तर और सरगुजा संभाग में बारिश हो सकती है। आज कुछ इलाकों में अंधड़ चलने और व्रजपसत की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है।

अगले 24 घंटों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। अगले 4 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 5 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।



Next Story
null