छत्तीसगढ़

आरसेटी में संचालित सिलाई प्रशिक्षण बैच का सफल समापन

Shantanu Roy
1 Aug 2026 6:19 PM IST
आरसेटी में संचालित सिलाई प्रशिक्षण बैच का सफल समापन
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, महासमुंद में संचालित सिलाई प्रशिक्षण के द्वितीय बैच का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा किशन पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. एकता एवं तारिणी चंद्राकर मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर अतिथियों ने संचालित सिलाई प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण कक्ष एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रही युवतियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा किशन पटेल ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त कौशल का निरंतर उपयोग करें और सिलाई कार्य के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने महिलाओं से अपने हुनर को आजीविका का मजबूत माध्यम बनाने का आह्वान किया। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. एकता ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने प्रतिभागियों को सिलाई कार्य को व्यवसाय के रूप में अपनाने, अन्य महिलाओं को इससे जोड़ने तथा समूह बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। आरसेटी के निदेशक टुटु बेहरा ने संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न कौशल विकास एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान वर्षभर ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण आयोजित करता है। इन प्रशिक्षणों के माध्यम से प्रतिभागी कौशल अर्जित कर अपने क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में संस्थान में कंप्यूटर प्रशिक्षण, मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण तथा केक निर्माण जैसे विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी प्रशिक्षण संबंधी जानकारी एवं पंजीयन के लिए कार्यालयीन समय में आरसेटी महासमुंद कार्यालय अथवा मोबाइल नंबर 7999700673 एवं 9691089327 पर संपर्क कर सकते हैं।
Next Story