छत्तीसगढ़

कचना में सबमर्सिबल पंप चोरी, दो युवक गिरफ्तार

Nilmani Pal
13 Aug 2025 4:28 PM IST
कचना में सबमर्सिबल पंप चोरी, दो युवक गिरफ्तार
x

धमतरी। पुलिस चौकी बिरेझर ने सबमर्सिबल पंप चोरी के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वारदात 02.08.2025 की शाम लगभग 05:00 बजे से 03.08.2025 की सुबह 06:00 बजे के बीच प्रार्थी चौवा राम चक्रधारी के ग्राम कचना स्थित नवनिर्मित घर के बाड़ी से अज्ञात आरोपी द्वारा एक एच.पी. का सबमर्सिबल पंप (कीमत लगभग 15,000/-रूपये ) चोरी कर लिया गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी बिरेझर में अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर संदेही ऋषि साहू (30 वर्ष) एवं भारत साहू (36 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम कचना को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने अपने मेमोरण्डम में बताया कि दिनांक 02.08.2025 की रात 10:00 बजे कचना बस स्टैंड में चोरी की योजना बनाई और प्रार्थी के बाड़ी से पंप चोरी किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध चौकी बिरेझर में धारा 303(2) बी.एन.एस.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

आरोपीका नाम पता

(01) ऋषि साहू पिता ज्ञान कुमार साहू उम्र 30 वर्ष साकिन कचना चौकी बिरेझर थाना कुरूद जिला धमतरी(छ.ग.)

(02) भारत साहू पिता शोभित साहू उम्र 36 वर्ष साकिन कचना चौकी बिरेझर थाना कुरूद जिला धमतरी (छ०ग०)


Next Story
null