कुसुम ताई दाबके विधि महाविद्यालय के स्टूडेंट्स ने नुक्कड़ नाटक कर नशे के खिलाफ किया जागरूक

अहिवारा। विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर सौ कुसुम ताई दाबके विधि महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा अहिवारा स्थित पी एम श्री स्वामी आत्मानन्द विद्यालय में मानव अधिकार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी तथा साथ ही नशे से किस प्रकार ना केवल सम्बन्धित व्यक्ति की वरन पुरे परिवार और समाज तबाह हो जाता है।
इस विषय पर नुक्कड़ नाटक कर विद्यालय के छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया। महाविद्यालय के कार्यक्रम प्रभारी डॉ प्रीति सतपथी द्वारा किशोरवय बालक बालिकाओं को सरल शब्दों में मानव अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गयी तथा साथ ही भारतीय संविधान द्वारा प्रदत मौलिक अधिकारों तथा मूल कर्तव्यों के बारे में भी बताया गया। नशा से होने वाले घातक परिणामो से ग्रामीणों को सजग करने हेतु एवं अंधविश्वास के चलते टोनही के नाम पर महिलाओ को प्रताड़ित करने की प्रवृति पर रोक लगाने तथा साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु अहिवारा के ग्रामीण क्षेत्रों में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा बैनर पोस्टर सहित नारे लगाते हुए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
जिसमे वहाँ के महिला सरपंच सहित बड़ी संख्या में महिलाये एवं बच्चो की उपस्थिति रही. उक्त कार्यक्रम में अमित पाण्डेय, आफ़ताब खान, श्रद्धा, भावना मिश्रा, राधिका नींबराते एवं दाऊ आनंद ताम्रकार सहित अन्य विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं सहयोग रहा।





