छत्तीसगढ़
केंद्रीय विद्यालय बीजापुर के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
Shantanu Roy
18 May 2026 10:44 PM IST

x
छग
Bijapur. बीजापुर। केंद्रीय विद्यालय बीजापुर के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE की कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अपने परिवार तथा जिले का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, बीजापुर तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विश्वदीप ने मेधावी विद्यार्थियों को आमंत्रित कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दीं। कक्षा 10वीं में विद्यालय की छात्रा कर्णिका तिवारी ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
वहीं कक्षा 12वीं में प्राची झाड़ी ने 93.40 प्रतिशत, तरुण सिंह ठाकुर ने 90.20 प्रतिशत तथा यश्वी डोंगरे ने 88.80 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की। इस अवसर पर कलेक्टर विश्वदीप ने विद्यार्थियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षाएँ विद्यार्थियों के जीवन की महत्वपूर्ण आधारशिला होती हैं। इन परीक्षाओं में प्राप्त सफलता केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक नहीं, बल्कि अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास का परिचायक भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और अधिक ऊँचाइयाँ प्राप्त करने हेतु प्रेरित करते हुए उन्हें जिले की भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत एवं Torch-Bearer बताया।
उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों एवं चुनौतियों के बीच विद्यार्थियों द्वारा अर्जित यह सफलता अत्यंत सराहनीय है और यह सिद्ध करती है कि समर्पण एवं सतत प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी इस उपलब्धि का श्रेय दिया। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता आने वाले वर्षों में अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय बीजापुर सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों तथा विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है और विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उसी सतत प्रयास का परिणाम है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत नम्रता चौबे तथा विद्यालय के प्राचार्य पुष्पध्वज भी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





